अभिषेक कुमार
कंप्यूटर साइंस में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातक, मोती लाल नेशन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी प्रयागराज से परास्नातक हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस विभाग में उप निरीक्षक पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
इस वेबसाइट के बनाने का मुख्य उद्देश्य सामान्य लोगों तक अपने विचार को साझा करना है।
उत्तर प्रदेश पुलिस समाज के हर वर्ग के लिए सामान रूप से कार्य करती है उनमें आपसी झगड़ा/विवाद को सुलझा कर उनमें आपसी मानवता को जागृत करने का कार्य करती है।
पुलिस समाज के हर वर्ग के लोगों में बदलाव व सुधार
की एक कड़ी है,
जिसमें सभी लोगों का सहयोग जरूरी है।
दिन रात मेलों त्योहारों दंगों फसादों हर जगह पुलिस अपना कर्तव्य निभाती है,
इसी लिए आम जनता चैन को नींद भयमुक्त होकर सो पाती है।
– Fidato
समाज के हर वर्ग तक लॉ एंड ऑर्डर के महत्वपूर्ण धाराओं जैसे –
- बच्चों को गुड टच/ बैड टच से परिचित कराना|
- समाज में निरंतर बढ़ते महिलाओं से संबंधित सभी अपराधों( स्टॉक करना, अभद्र टिप्पणी करना, सोशल मीडिया पर गोपनीय चीजों फैला की धमकी देना, पारिवारिक लड़ाइयों इत्यादि) का विस्तृत जानकारी देना।
- पुरुषों पर हो रहे उत्पीड़न पर जानकारी|
- बुजुर्गों पर हो रहे अत्याचार पर जानकारी|
- सोशल मीडिया के इस दौर में ऑनलाइन ठगी/ ब्लैकमेलिंग की जानकारी|
से परिचय कराना है जिससे वो बदलाव के इस समय में सोशल मीडिया का बेहतर प्रयोग कर देश के उन्नति के लिए अपना भी सहयोग दे सके।
पुलिस और आम नागरिक एक साथ मिल कर देश के और समाज के उन्नति के लिए क्या क्या प्रयास कर सकती है उन सभी महत्वपूर्ण तथ्यों पर चर्चा करना है।
मेरे द्वारा उत्तर प्रदेश व देश में होने वाले विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में भी चर्चा किया जाएगा व प्रतियोगिता से जुड़ी कुछ सामग्री भी साझा किया जाएगा।
सूचना के इस युग में समावेशी प्रकृति के और समाज में मानवता, उत्कृष्टता और बंधुत्व को प्रोत्साहित करने वाले विचारों पर ज्यादा से ज्यादा जोर देना जरुरी है|
“बदलाव पर बात करने के साथ साथ बदलाव पर काम करना भी जरूरी है।”
अनेकों साहित्यकारों लेखकों द्वारा समाज में बदलाव से संबंधित अनेकों लेख लिखे है।मेरी कोशिश कुछ महत्वपूर्ण लेख आप से साझा करना जिससे हम सभी अपने अंदर मानवता को भी जीवंत रख सके।
मुझे याद है MNNIT का मेरा पहला लेक्चर जिसमें प्रोफेसर आर. के. त्रिपाठी DEAN of Computer Science ने कहा था कि, अच्छे संस्थान में पढ़ने के फायदे ये है कि-
“वो जीवन में सफल जरूर हो जाता है कही न कही किसी अच्छे पैकेज के साथ अच्छे पद पर चयनित हो सकता है लेकिन इस सब के साथ उसे एक अच्छा व्यक्ति जिसमें मानवता हो दूसरे तकलीफ में को समझ पाएं समझ हो भी बनना चाहिए “
मेरा उद्देश्य लोगों में अच्छी सोच जागृत करना व लोगो के अच्छे सोच को आत्मसार करना है, जिससे बम सभी जीवन में उत्कृष्टता हासिल कर सके और एक अच्छे इंसान बन समाज के लिए एक बेहतर उदाहरण बन सके।
इस वेबसाइट पर लेखक द्वारा व्यक्त विचार लेखक के निजी विचार हैं और जहाँ पर भी जागरूकता फै़लाने के उद्देश्य कुछ जानकारी अन्य स्रोत से ली गयी है वहां स्रोत का नाम उल्लेखित किया गया है, लेखों पर प्रतिक्रियाएं, फीडबैक फॉर्म के जरिये दी जा सकती हैं|
